August 15, 2026

उत्तराखंड AAP पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं पार्टी ने स्थाई अध्यक्ष न बनाकर तीन कार्यकारी अध्यक्ष को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी है। आपको बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर सीएम के विधानसभा क्षेत्र खटीमा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने पार्टी के  अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

एसएस कलेर ने कहा की चुनाव तैयारी के कारण मुझे पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है।  वही सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने कहा की भाजपा के साथ चुनाव लड़ना एक बड़ी चुनौती है। जिसकी जिम्मेदारी एसएस कलेर ले रहे है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!