July 31, 2026

2 वर्षों से लंबित इंसेंटिव के भुगतान ना होने पर CHC रुद्रप्रयाग के अधिकारियों ने की सामूहिक बैठक

रुद्रप्रयाग जनपद में के विभिन्न हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में कार्यरत समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों ने तिलवाड़ा स्थित लॉज में सामूहिक बैठक का आयोजन किया। जिसमे आल इंडिया एसोसिएशन ऑफ़ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स उत्तराखंड के प्रदेश सचिव आशुतोष पंवार उपस्तिथ रहे।

रुद्रप्रयाग जनपद में कार्यरत समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों ने वर्ष 2021 से लंबित इंसेंटिव की राशि का भुगतान ना होने पर नाराजगी जताई।

प्रदेश सचिव आशुतोष पंवार ने बताया कि, पूर्व में अनेकों बार कार्यालय मुख्यचिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग तथा कार्यालय मिशन निदेशक उत्तराखंड को उक्त विषय पर ज्ञापन दे चुके है। उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों में यह समस्या नहीं है, सभी जनपदों में इंसेंटिव का भुगतान हो चूका है परन्तु रुद्रप्रयाग जनपद में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के इंसेंटिव का भुगतान वर्ष 2021 से लंबित है।

पूर्व में एक दिन का कार्यबहिष्कार कर भी रुद्रप्रयाग जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों ने नाराजगी जताई थी परन्तु उसके पश्चात आज तक भी भुगतान नहीं हो पाया है,

जिलाध्यक्ष मनीषा राणा, उपाध्यक्ष सचिन चंदेल द्वारा सामूहिक बैठक में फैसला लिया गया कि 03 नवंबर को सामूहिक अवकास लेकर जनपद में कार्यरत समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों द्वारा कार्यालय मुख्यचिकित्सा अधिकारी का घेराव किया जायेगा तथा धरना दिया जायेगा, बैठक में शीतल असवाल, शिवानी अधिकारी, शिखा रतूड़ी, अर्चना पंवार, पायल, दामिनी सहित अन्य सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्तिथ रहे

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!