October 17, 2026

चारधाम तीर्थ पुरोहित, हक-हकूकधारी महापंचायत ने किया बद्रीनाथ कूच, पुलिस के साथ हुई तीखी नोकझोंक

रिपोर्ट संदीप

चमोली। चार धाम यात्रा खोले जाने और देवस्थानम बोर्ड भंग किए जाने की मांग को लेकर बद्रीनाथ में आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है।

सोमवार को तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने बद्रीनाथ दर्शनों की जिद करते हुए मंदिर परिसर की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

लोगों का कहना है कि सरकार चार धाम यात्रा को शुरू करने में असफल हो रही है और केवल हाईकोर्ट का हवाला दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार धाम यात्रा शुरू नहीं होती है तो इससे भी उग्र आंदोलन करने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ेगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!