March 3, 2026

ब्लाक सभागार पोखरी में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का क्षमता विकास प्रशिक्षण शुरू

जनपद चमोली के ब्लाक सभागार पोखरी में ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का दो दिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया है । सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी उत्तराखंड सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायतों को राष्ट्रीय ई शासन प्लान, सूचना प्रौद्यौगिकी का विस्तार, क्षमता विकास एवं अनुसंधान कार्य, ई पंचायत की विस्तार से जानकारी दी गई।
वही मास्टर ट्रेनर्स गिरीश जोशी ने कहा इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को ई ग्राम स्वराज से जोड़ना है।इस दौरान उन्होंने कहां गांवों में जो उत्पादन होता है उसका ग्रामीणों को इसका क्रय विक्रय सहकारी समिति के द्वारा कर सकते हैं।यह जानकारी हम सबको ग्रामीणों के साथ साझा करना है जिससे उसका फायदा ग्रामीणों को मिल सकें। उन्होंने कहा अपुनी सरकार परियोजना से नागरिकों को विभिन्न विभागों को कई सेवाएं पर प्रधान करना है।
प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्रसिंह राणा ने कहा इस प्रकार के प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को लेना चाहिए जिससे इन योजनाओं के माध्यम से गांव का विकास की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स गिरीश जोशी, जयशंकर रतुड़ी के द्वारा दिया गया इस अवसर पर समस्त ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!