कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से की मुलाकात
देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से ऋषिकेश एम्स की तर्ज पर राज्य के कुमाऊं मंडल में भी एक एम्स अस्पताल स्वीकृत करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कुमाऊं मंडल में एक उच्च स्तरीय अस्पताल की मांग करते आ रहे हैं जिसकी पूर्ति एम्स खुलने से ही की जा सकती है। मुलाकात के दौरान डॉ. रावत ने राज्य में नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के सफलतापूर्ण लागू किये जाने की जानकारी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दी। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं और भविष्य की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।
डॉ. रावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिसके तहत पूर्व से संचालित तीन मेडिकल कॉलेजों ने भी कोरोना महामारी की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए पूरी तैयार कर रखी है।
