August 11, 2026

मौसम विभाग के अर्लट के बाद बीजेपी की रैलियां स्थगित

मौसम विभाग के द्वारा आगामी 30 जून तक का बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के चल रहे महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत 27 जून से 30 जून के बीच प्रदेश की चार लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली विशाल रैलियों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है वही इस संबंध में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार सरकार ने चार धाम यात्रा को रोका है साथ ही प्रशासन को अलर्ट मूड पर रखा गया है जिसे देखते हुए महाजनसंपर्क अभियान के तहत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में होने वाली रैलियों को स्थगित कर दिया गया है लेकिन हरिद्वार लोकसभा में होने वाली रैली 28 जून को रुड़की में अभी प्रस्तावित है अन्य जगह पर होने वाली रैलियों को मौसम सामान्य होने पर निर्णय लिया जाएगा , इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने महाजनसंपर्क अभियान के सम्बन्ध में बताया कि इस अभियान में प्रदेश के हर वर्ग से जुड़ने का प्रयास किया गया है और सभी वर्गो का भरपूर सहयोग मिला है।

Spread the love
error: Content is protected !!