November 25, 2026

केदारनाथ उप चुनाव: भाजपा, कांग्रेस,यूकेडी व निर्दलीय प्रत्यासियों ने किया नामांकन

0
IMG-20241028-WA0016

BJP, Congress, UKD and independent candidates have filed their nominations for Kedarnath by-election.

]

 

रूद्रप्रयागःकेदारनाथ उप चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस,यूकेडी व निर्दलीय प्रत्यासियों ने अपना नामकन कर लिया है। भाजपा से पूर्व केदारनाथ विधायक व भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल तो कांग्रेस से पूर्व केदारनाथ विधायक मनोज रावत,यूकेडी से आशुतोष व त्रिभुवन चौहान ने अपना नामंकन किया है।
भाजपा प्रत्यासी आशा नौटियाल के नामंकन में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,गढ़वाल संसद अनिल बलूनी समेत भाजपा के अनेक दिग्गज नेता मौजूद रहे। वही कांग्रेस प्रत्यासी मनोज रावत के नामंकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,चकराता विधायक प्रीतम सिंह,पूर्व कैविनेट मंत्री हरक सिंह रावत,प्रदेश अध्यक्ष करन महरा,बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला,समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे।
नामांकन के बाद भाजपा व कांग्रेस पार्टी ने अपने अपने प्रत्यासियों के समर्थन में चुनावी सभा का आयोजन किया और मतदाताओ से वोट की अपील की। कांग्रेस प्रत्यासी मनोज रावत के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुऐ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भू-कानून,बेरोजगारी,अंकिता हत्याकांड पर भाजपा को घेरा।वही पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने चिरपरचित अंदाज में भाजपा को दिल्ली में केदारनाथ मंदिर प्रकरण, सोना चोरी,बेरोजगारी,महंगाई आदि मुद्दो पर घेरा,कांग्रेस प्रत्यासी मनोज रावत ने अपने पूर्व कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुऐ कहा कि सैनिको के सम्मान में शहीदो की मूर्तियां,केदारनाथ पैदल मार्ग में खलूट पत्थर लगाने व पुस्तकालयों के निर्माण आदि आवश्यक कार्य किये गये है।
वही भाजपा की चुनावी सभा मे सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ मंदिर के नाम पर कांग्रेस ने जनता के बीच झूठ व भ्रम फैलाने का काम किया है। केदारनाथ का विकास डब्बल इंजन की सरकार प्राथमिकता के साथ कर रही है।
गौरतलब है कि दिवंगत विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद केदारनाथ सीट पर उप चुनाव हो रहे है।मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस प्रत्यासियों के बीच है। बद्रीनाथ व मंगलौर में उप चुनाव जितने के बाद जहां कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आस्वस्त है। वही भाजपा हर हाल में जीत हासिल करना नाक का सवाल बना हुआ है। फिलहाल दोनों प्रत्यासियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल