August 17, 2026

आशा नौटियाल को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने महिलाओं का बढ़ाया सम्मान : गीता रावत।

BJP increased respect for women by making Asha Nautiyal its candidate: Geeta Rawat.

 

भाजपा महिला मोर्चा में आशा नौटियाल को शुभकामनाएं और बधाई।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की हुई महत्वपूर्ण बैठक।

देहरादून केदारनाथ विधानसभा के चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी मौजूद रहे आज की बैठक में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गीता रावत प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट और प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा भी मौजूद रही ।

आज की बैठक में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को टिकट मिलने पर सभी पदाधिकरियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामना दी है और खुशी जताई है भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गीता रावत का कहना है कि भाजपा हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान करती है जिस तरह से केदारनाथ विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष आशा नौटियाल को टिकट दिया गया है ऐसे भाजपा महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है उनका कहना है कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सम्मान करती रही है ।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट का कहना है कि भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का पल है और ऐसे में साबित होता है कि भाजपा किस तरह से नारी का सम्मान करती है उनका कहना है कि केदारनाथ में भाजपा ने एक महिला कार्यकर्ता को चुनावी मैदान में उतरकर यह साबित किया है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को हर मोर्चे पर सम्मान देती है।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा का कहना है भाजपा ने आशा नौटियाल को टिकट देकर सभी महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है उनका कहना है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। भाजपा नारी सशक्तिकरण के अभियान को जिस तरह से आगे बढ़ा रही है उसे कड़ी में आशा नौटियाल को पार्टी ने जो टिकट दिया है वह सभी महिलाओं के लिए एक गर्व का विषय है और सम्मान की बात है।

भाजपा महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी ने आशा नौटियाल को टिकट मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में केदारनाथ विधानसभा के प्रत्याशी आशा नौटियाल के प्रचार प्रचार को लेकर के भी चर्चा की गई है जिसमें भाजपा महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

आज की बैठक में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गीता रावत प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, वंदना बिष्ट पूनम शर्मा, सुषमा कुकरेती, सुधा रावत,पुष्पा ,सरस्वती बगवाड़ी, अंजलि रावत नैथानी प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा के साथ कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!