August 22, 2026

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का ऐलान

उत्तराखंड सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को भंग कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड विधेयक को वापस लेने का निर्णय लिया है।

बता दें कि त्रिवेंद्र सरकार में देवस्थानम बोर्ड अस्तित्व में आया था। जिसके अंतर्गत उत्तराखंड के चारों धामों सहित 51 मंदिरों को लिया गया है। देवस्थानम बोर्ड के अस्तित्व में आने के बाद चारों धामों से जुड़े तीर्थ पुरोहित लगातार इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इस बोर्ड ने मंदिरों पर उनके परंपरागत अधिकार को खत्म कर दिया है.

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!