November 4, 2026

दिवाली बाद खुलेंगे आंगनवाड़ी केंद्र

0

देहरादून। स्कूल कॉलेज के बाद सरकार अब आंगनबाड़ी केंद्र भी फिर खोलने जा रही है। दिवाली के बाद डेढ़ साल से बंद आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन शुरू हो सकता है।

सरकार ने इसके लिए सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या 20 हजार से अधिक है, जहां तीन से छह साल के करीब 1.70 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। कोविड काल से पहले इन केंद्रों पर बच्चों को नियमित पोषाहार उपलब्ध कराया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल