November 4, 2026

पीसीसीएफ राजीव भरतरी की कुर्सी खतरे में,दीवाली बाद विदाई तय

0

वन विभाग के मुखिया पीसीसीएफ राजीव भर्तरी को बदलने की तैयारी है। बताया जा रहा कि उनकी जगह पीसीसीएफ विनोद कुमार सिंघल को वन विभाग का नया मुखिया बनाया जा सकता है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

विभागीय सूत्रों की मानें तो कार्बेट पार्क में अवैध निर्माण सहित तमाम मुद्दों को लेकर सरकार भर्तरी से नाराज है। क्योंकि, विभागीय मुखिया के नाते उनको इस पर नजर रखनी चाहिए थी। उनकी ताजपोशी के वक्त से ही वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत नाराज थे। वे उस वक्त पीसीसीएफ विनोद कुमार सिंघल को वन विभाग का मुखिया बनाना चाहते थे। लेकिन तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र रावत ने वरिष्ठता को देखकर भर्तरी को पीसीसीएफ बनाया।ई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल