August 22, 2026

गोपेश्वर महाविद्यालय में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

रिपोर्ट- संदीप कुमार

चमोली। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में आज आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नदियों का उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में आज गंगा शपथ कार्यक्रम के साथ-साथ श्रमदान व विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें काव्य पाठ, भाषण, पोस्टर प्रदर्शनी, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आस्था, द्वितीय किरन, तृतीय ललित, काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा रावत,  द्वितीय ललित कुमार, तृतीय पवन बिष्ट, पोस्टर प्रदर्शनी में प्रथम निकिता, द्वितीय प्रीति, तृतीय आस्था बिष्ट, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुनील प्रसाद, द्वितीय नमिता, तृतीय ललित, ने स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ भालचंद नेगी, डॉ पीएल शाह, डॉ गिरजा रतूड़ी, डॉ बंदना लोहानी, डॉ मनोज बिष्ट, डॉ दर्शन सिंह नेगी, डॉ अभय कुमार, डॉ अखिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!