November 2, 2026

मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांतअब जिला प्रशासन अतिक्रमण के विरुद्ध एक्शन मोड में।

0
IMG_20240424_223704

After the completion of the voting process, the district administration is now in action mode against encroachment

 

देहरादून, जिलाधिकारी  सोनिका द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
तहसील सदर अंतर्गत चकना गल है वाला स्थित भूमि खसरा संख्या 1 से 8 तक व 11 मि में स्थित भूमि जो राजस्व अभिलेखों में सरकारी संपत्ति है।
उक्त भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था, तथा कुछ व्यक्तियों द्वारा नीव भरकर कब्जा कर लिया गया था, कुछ व्यक्तियों द्वारा आवासीय मकान बनाए गए हैं, तथा कुछ व्यक्तियों द्वारा आवासीय मकान बनाकर निवास किया जा रहा है।
तहसीलदार सदर मोहम्मद शादाब के नेतृत्व में टीम द्वारा आज अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया साथ ही जिन आवासीय परिसर में कोई निवास नहीं कर रहा था उनको भी ध्वस्त कर दिया गया है। तथा जिन आवासीय परिसरों में लोग निवास कर रहे हैं उनको एक हफ्ते का समय दिया गया है। कुछ महिलाओं द्वारा विरोध किया गया जिसे पुलिस बल द्वारा रोक दिया गया।
कार्यवाही के समय राजस्व निरीक्षक संजय सैनी राजस्व उपनिरीक्षक रमेश जोशी नगर निगम से ऋषि पाल चौधरी तथा पुलिस चौकी प्रभारी आई टी पार्क शोएब भी मौक़े पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल