October 23, 2024

पोखरी ग्रामीण मंडल और नगर मंडल के कार्यकताओं ने 72 ग्राम पंचायतों में चलाया महा जनसंपर्क अभियान

 

चमोली जनपद के विकासखंड पोखरी में पोखरी नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा के नेतृत्व में 72 ग्राम पंचायतों में केन्द्र सरकार के 9 सालों में किए गए कार्यों को महाजनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत नौली,नैल,गुडम,मसोली,रडुवा,रौता, खन्नी,चौण्डी, सेरामालकोटी, सिमलासू, मज्याडी,पोखठा,बमोथ, सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में घर-घर जन संपर्क अभियान चला कर लोगों से भेंट की। अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही पार्टी की ओर से जारी मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल कर प्रधानमंत्री की मुहिम से जुड़ने को कहा।
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा और नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल नौ साल कार्यकाल के बारे 72 ग्राम पंचायतों में महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इन नौ सालों में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं का पात्र लोगों को पूरा लाभ दिया जा रहा है भाजपा सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है
इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी, अमरसिंह,भरत चौधरी, आनंद सिंह राणा प्रदीप चौहान, डॉ मातबर रावत, दर्शन नेगी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!