November 27, 2026

घुड़साल की आराध्या देवी मां इन्द्रामति की देवडोली का वीणा गांव में भव्य स्वागत सत्कार

0
WhatsApp Image 2022-08-19 at 1.58.59 PM

देवभूमि उत्तराखंड अपनी अनोखी लोक परम्पराओं, विरासतों व संस्कृति के लिए देश व दुनियां में विख्यात है। यहां पर देवी-देवताओं की रथ डोलियां समय-समय पर अपने भक्तों के विघेनों व कष्टों के निवारण के लिए गर्भगृह से बाहर निकल कर उनके निवास स्थानों पर पंहुचती है।

इसी क्रम में अपने भक्तों व धियाणियों को आर्शीवाद देने के लिए गर्भ गृह से बाहर निकली घुड़साली गांव की आराध्या देवी मां इन्द्रामती की देवडोली पोखरी व्लाक के बीणी गांव पंहुची। गांव में पंहुचने पर मां इन्द्रामती की देव डोली का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत व सत्कार किया। बीणा तल्ला स्थित प्रसिद्ध बीणेश्वर महादेव मंदिर में देव डोली के आगमन पर महिला मंगलदल की महिलाओं द्वारा भक्तिभाव से स्वागत व सत्कार किया गया। भगवान बीणेश्वर महादेव मंदिर में ग्रामीण महिलाओं द्वारा माता इन्द्रामती की देवडोली के आगमन पर जमकर भजन व कीर्तन किये गये। दोपहर के समय विश्राम के बाद मां इन्द्रामती की देवडोली बीणा गांव में भक्तों के घर आर्शीवाद के लिए पंहुची, जहां माता का स्वागत व सत्कार किया गया। साथ ही माता ने अपने भक्तों के कष्टों को दूर करने का भी उपाय बताए।

]

वहीं माता इन्द्रामति मंदिर समिति के अध्यक्ष चरण सिंह ने कहा कि जब से माता इन्द्रामती अपने भक्तों को आर्शीवाद देने के लिए गर्भ गृह से बाहर आयी है, तब से अनेक गांवों में माता के स्वागत के लिए लिए भक्तों ने पलक पांवडे बिछा दिये हैं। वहीं माता के मुख्य पुजारी मैठानी का कहना है कि मां इन्द्रमती लोक कल्याण के लिए दिवरा यात्रा पर निकली है। माता की शक्ति अनंत है। दिवरा यात्रा के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष चरण सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल