October 31, 2026

राज्य सरकार की कारगुजारी पर आप प्रवक्ता कमलेश रमन ने उठाये सवालिया निशान

0
IMG-20220726-WA0024

आम आदमी की प्रवक्ता कमलेश रमन ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निसान उठाये है। उन्होने कहा कि इस देश व प्रदेश के अंदर कोई भी ऐसी संस्थाएं नहीं बची जहां बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो। ऐसा ही प्रकरण उत्तराखंड में जो पेपर लीक कर के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है वह बहुत ही शर्मनाक और दुखद है।
ं सरकार को इसमें तुरंत जिन लोगों के खिलाफ जांच बिठाई गई है उन्हें त्वरित गति से बर्खास्त कर जेल में डाल कर आने वाले बच्चो के भविष्य को सुरक्षित करें
यह सरकार की नाकामी ही है की अधीनस्थ सेवा चयन में पेपर लीक होना दर्शाता है की बीजेपी सरकार केवल और केवल दूसरी बार प्रचंड बहुमत पाकर सत्ता के नशे में चूर है जिसे इस प्रदेश के बेरोजगारों की ओर ध्यान नहीं है।
आज भुखमरी बेरोजगारी इस कगार पर पहुंच चुकी है की निम्न वर्ग और मध्यम वर्ग के लोगों को अपना घर चलाना बहुत ही मुश्किल हो गया है लेकिन सरकार है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जो बच्चे मेहनत करके परीक्षाओं को पास करते हैं उनके साथ यह भद्दा सा मजाक बार-बार किया जाता है।
पिछले कई कई वर्षों से नियुक्तियां विभागों में अधूरी पड़ी है हमारी मांग है कि सरकार को इस तरह के संस्थानों पर सख्त निगरानी रखी जानी चाहिए और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए ऐसा ना हो कि जो लाखों जांच आज भी फाइलों में दबी पड़ी है यह भी अपने चहेतों को बचाने के चक्कर में कई धूल ना पकने लगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल