November 5, 2026

हरिद्वार में बनाया जाय अत्याधुनिक हेलीपैड:त्रिवेन्द्र

0
IMG-20250401-WA0020

A modern helipad should be built in Haridwar: Trivendra

 

 

हरिद्वार में अत्याधुनिक हेलीपोर्ट बनाने की मांग उठाई त्रिवेंद्र रावत ने।

चार धाम तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को होगी सुविधाः त्रिवेंद्र।

दिल्ली, पश्चिमी यूपी और हरियाणा के श्रद्धालु उठा सकेंगे हेलीकाप्टर सेवा का लाभ।

देहरादून। हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसद में नियम 377 के तहत दी गई सूचना में हरिद्वार में एक अत्याधुनिक हेलीपोर्ट बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इससे हरिद्वार में साल भर आने वाले तीर्थयात्रियों, चार धाम में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन का केंद्र है। यहां पूरे साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक तीर्थाटन के लिए आते हैं। विशेष रूप से अक्टूबर तक चार धाम यात्रा के दौरान यात्री संख्या कई गुना बढ़ जाती है। सावन माह में कांवड़ यात्रा के कारण भी सड़क यातायात अत्याधिक प्रभावित रहता है। इसके अलावा गर्मी की छुट्टियों में हरिद्वार, ऋषिकेश और उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है। जिससे जौलीग्रांट हवाई अड्डा और देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित हैलीपोर्ट पर अत्याधिक दबाव पड़ता है।
त्रिवेंद्र ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों की सुविधा और तीर्थयात्रा को सुगम बनाने के लिए हरिद्वार में एक अत्याधुनिक हेलीपोर्ट का निर्माण जरुरी हो जाता है। केंद्र सरकार के सहयोग से विकसित इस हेलीपोर्ट से दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और अन्य राज्यों के श्रद्धालु हेलीकाप्टर सेवा का लाभ उठा सकेंगे। जिससे यात्रा में उनका समय बचेगा और सड़क यातायात पर दबाव भी कम होगा। इसके अतिरिक्त हरिद्वार हेलीपोर्ट के माध्यम से चार धाम यात्रा मार्ग से जोड़ने से श्रद्धालुओं को भी सुविधाजनक हवाई यात्रा का विकल्प मिलेगा। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा , बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी। इसलिए उनकी केंद्र सरकार से मांग है कि इस पर शीर्घ निर्णय लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल