November 3, 2026

देवभूमि के लोकल व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित फूड फेस्टिवल का समापन

0

मसूरी। उत्तराखंड के पारंपरिक पकवानों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल का समापन हो गया। फूड फेस्टिवल मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने उत्तराखण्ड के व्यजनों को लेकर लगाई गई विभिन्न स्टालों का निरिक्षण कर स्टाल में परोसे जा रहे व्यंजनों का स्वाद लिया और व्यंजन तैयार करने वाले स्थानीय महिला और पुरूषों की जमकर तारीफ की।

मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार की फूड फेस्टिवल को लेकर जमकर सहराहना की और कहा कि प्रदेश सरकार कि इन प्रयासों से प्रदेश के उत्पाद और व्यंजनों को देश विदेशो में लोग जानेगे। जिससे यहां के स्थानीय लोगों के साथ किसानों को काफी लाभ मिलेगा और रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल