November 3, 2026

पहाड़ों की रानी मसूरी में सीजन का तीसरा हिमपात,पर्यटकों के खिले चेहरे

0

मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी में सीजन का तीसरा हिमपात होने से जहां एक और पर्यटकों के आने की संभावना बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर व्यापारियों में भी खुशी देखने को मिल रही है । बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटन नगरी मसूरी में काफी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार होने के कारण कल और अधिक संख्या में पर्यटक मसूरी की ओर रुख करेंगे जिससे यहां के व्यापार में वृद्धि होगी।

मसूरी की ऊंचाई वाले क्षेत्र लाल टिब्बा और चार दुकान में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे हैं और जमकर बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं साथ ही एक दूसरे को बर्फ के गोले मार कर उत्साहित हो रहे हैं

 

दिल्ली से आई पर्यटक बर्फबारी को देखकर बहुत उत्साहित हैं और उन्होंने बताया कि उन्होंने पहली बारी बर्फ गिरते हुए देखी है साथ ही उनके साथ आया उनका बेटा भी बर्फबारी देखकर बहुत उत्साहित है।

दिल्ली से ही आए पर्यटक ने बताया कि वे काफी दिनों से बर्फबारी होने का इंतजार कर रहे थे और आज मौसम ने करवट लेते हुए बर्फबारी हुई है जिससे वह बहुत खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *