October 17, 2026

हरदा ट्वीट के बाद आलाकमान ने वरिष्ठ नेताओं को किया दिल्ली तलब

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले कांग्रेस प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट ने कांग्रेस आलाकमान में भूचाल ला दिया है। जिसके बाद पार्टी आलाकमान ने हरीश रावत,प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत राज्यसभा सांसद अजय टम्टा को दिल्ली तलब किया है।जहां कल पार्टी आलाकमान इन सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेगा।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी के संगठन पर सहयोग न करने का बड़ा आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने सभी वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!