August 22, 2026

73वें NCC स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीएम धामी ने की शिरकत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 73वें एन.सी.सी. स्थापना दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. निदेशालय घंघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री का एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने 15 एन.सी.सी कैडेटों, 6 ऐ.एन.ओ, 4 पी आई स्टाफ एवं तीन सिविल स्टाफ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एनसीसी एक संगठन से ज्यादा एक मिशन है। जिसका उद्देश्य देश की युवाशक्ति में अनुशासन, दृढ़ निश्चय निर्धारण और राष्ट्र के प्रति निष्ठा को मजबूत करना है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!