September 18, 2026

सड़क हादसों पर अकुंश लगाने के लिए चमोली यातायात पुलिस की पहल

रिपोर्ट संदीप कुमार

चमोली। पर्वतीय जनपदों में सर्पीली सड़को पर अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का कारण नशा रफ्तार मोबाइल और लापरवाही होती है जिन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात ओर जनपद पुलिस हमेशा ही सक्रिय दिखाई देती है। जनपद चमोली में यातायात को सुरक्षित एवम सुगम बनाना पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे की विशेष प्राथमिकताओं में एक है।

वहीं यातायात नियमो की जागरूकता और जानकारी सदैव ही दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने और न्यूनीकरण में सहायक रही है यातायात निरीक्षक चमोली प्रवीण आलोक द्वारा बुधवार को राजकीय इंटर कालेज माणा घिंगराण में एनसीसी के 50 छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक रविन्द्र सिंह फर्स्वाण के सहयोग से यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

अनेक घटनाओं में नाबालिक द्वारा स्कूटी या बाइक चलाना अथवा गाड़ी चलाते समय फोन में बात करना भी बड़ा कारण बन रहा है। जिस दिशा में दुर्घटनाओं को रोकने और न्यूनीकरण के प्रयास की पहल में यह अभियान जारी किया गया। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के पश्चात से ही सुरक्षित यातायात पर विशेष फोकस है।  पर्वतीय राज्य में अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण सदैव से ही नशा, रफ्तार और लापरवाही रही है जिस पर  विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love
error: Content is protected !!