October 17, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज, सीएम धामी ने की श्रद्धांजलि अर्पित

आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती मनाई जा रही है। उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। वे वास्तव में वैचारिक निष्ठा एवं व्यावहारिक कर्मशीलता के अप्रतिम उदाहरण थे। पं.दीनदयाल जी एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!