October 17, 2026

भूस्खलन से देवरा खडोरा गांव के ग्रामीणों में दहशत, आवासीय मकानों और कृषि भूमि पर खतरा

IMG-20260830-WA0014

 

 

चमोली। जनपद चमोली के विकासखंड दशोली की ग्राम पंचायत देवरा खडोरा के पास भारी भूस्खलन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के समीप दलदली क्षेत्र में लगातार भू-धंसाव हो रहा है, जिससे आसपास के आवासीय मकानों और कृषि भूमि पर खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, भू-धंसाव के कारण जमीन में हलचल और दरारें दिखाई दे रही हैं। यदि समय रहते भू-स्खलन और भू-धंसाव को नियंत्रित नहीं किया गया तो आने वाले समय में आवासीय भवनों और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कराने तथा भू-स्खलन की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि संभावित खतरे से आवासीय मकानों और कृषि भूमि को बचाया जा सके।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!