October 17, 2026

पोखरी में मुख्यमंत्री स्वरोजगार के तहत 69 लोगों ने किया पंजीकरण

रिपोर्ट संदीप

विकासखंड पोखरी में ब्लॉक सभागार में कोविड-19 के कारण प्रवासीयों,  स्थाई निवासियों,  उद्यमशील युवकों एवं ग्रामीण बेरोजगार कृषकों को स्वरोजगार दिए जाने एवं पलायन को रोके जाने के लिए उरेडा, पर्यटन,जिला उद्योग केंद्र जिला सहकारी बैंक के सहयोग से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 69 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया। मुख्यमंत्री स्वरोजगार के तहत उद्योग विभाग में 28 , पर्यटन विभाग में 40 तथा उरेडा 1 , ने पंजीकरण करवाया।

इस अवसर पर उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक बद्री प्रसाद सती के द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!