October 17, 2026

भराडीसैंण में MI-17 विमानों को उतारने की तैयारी, इंडियन एयर फोर्स की टैक्निकल टीम ने किया निरीक्षण

रिपोर्टर-संदीप कुमार

भराडीसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में एमआई-17 विमानों को उतारने के दृष्टिगत हैलीपैड का निर्माण किया जा रहा है और भराडीसैंण में निर्माणाधीन हैलीपैड पर एमआई-17 उतर सकते है या नही इसको लेकर भारतीय एयर फोर्स की टैक्निकल टीम ने भराडीसैंण पहुंचकर हैलीपैड एरिया का निरीक्षण किया। और टैक्निकल टीम अपनी रिपोर्ट जल्द ही शासन को देगी।

 

आपको बता दें कि भराडीसैंण में 280 मीटर लंबे और 70 मीटर चौडे क्षेत्रफल में हैलीपैड बनाया जा रहा है। जिसमें एक साथ तीन हैलीपैड बनाए जाएंगे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!