October 17, 2026

बड़ा हादसा: देहरादून-ऋषिकेश हाईवे रानीपोखरी का पुल टूटा, देखिए वीडियो

पहाड़ों पर भारी बारिश से देहरादून ऋषिकेश की सभी नदियां उफान पर हैं। वहीं ऋषिकेश- रानीपोखरी देहरादून ऋषिकेश मार्ग पर स्थित रानीपोखरी के पास बना पुल बीच से बह गया। जिसमें कई गाड़ियां आवाजाही करते हुए नीचे गिर गई।

आपको बता दें कि ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर एयरपोर्ट से थोड़ी पहले एक लंबा सा पुल बना हुआ है जो कि बारिश के तेज बहाव में बीच से बह गया है। जिससे देहरादून रानीपोखरी ऋषिकेश मार्ग बाधित हो गया है।

दरअसल  यह पुल दिन में काफी व्यस्त रहता है और उसमें कई गाड़ियाों की आवाजाही होती रहती है।  हालांकि  अभी आकलन नहीं हो पाया है की जो गाड़ी वही है उसमें कितने लोग लापता हैं अथवा घायल हैं।  खबर लिखे जाने तक इसकी छानबीन की जा रही है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!