August 6, 2026

पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की

प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल की अध्यक्षता में उनके विधानसभा कार्यालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जितने भी पेयजल योजना से सम्बन्धित कार्य होने है उन सभी की सितम्बर माह तक पूरी डीपीआर बना लें ताकि उन पर शीध्रता से कार्य प्रांरभ किया जा सके।

उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि भारत सरकार के स्तर से जो योजनाएं स्वीकृत होकर आ जाती है शासन से उन योजनाओं की अग्रिम प्रक्रिया में देरी न की जाय बल्कि शीध्रता से उनके  टैण्डर इत्यादि शुरू कर दिये जाय।  इसके अतिरिक्त मा0 मंत्री ने निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कनेक्शन में जहॉ पर उपभोक्ताओं को अभी तक 55 लीटर पेयजल उपलब्ध नही हो पा रहा है वहॉ पर उनसे बिल न लिये जाय। उपभोक्ताओं से बिलिंग केवल उस दशा में लिया जाय जब उनको 55 लीटर या उससे अधिक पेयजल उपलब्ध हो रहा हो।

उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के कुल स्त्रोत, जिन पेयजल स्त्रोतों से पेयजल की सप्लाई हो पा रही है तथा ऐसे जल स्त्रोत जो सूख चुके है उन सभी का विवरण प्रस्तुत करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!