August 13, 2026

धारचूला विधायक हरीश धामी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत की सीएम धामी से मुलाकात

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। वहीं अपनी मांगों को लेकर धारचूला विधायक  हरीश धामी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत परिसर में बैठे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा भवन पहुंचते ही विधायक  हरीश धामी और विधायक मनोज रावत को अपने कक्ष में आमंत्रित कर उनसे मुलाकात की।

विधायक हरीश धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र धारचूला में मोबाईल कनेक्टीवीटी की समस्या की बात कहते हुए मोबाइल टावर लगाए जाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सङकों के संबंध में भी अपनी बात कही।

विधायक केदारनाथ  मनोज रावत ने कहा कि कोविड संक्रमण मे कमी को देखते हुए चारधाम यात्रा को फिर शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धारचूला क्षेत्र में मोबाईल कनेक्टीवीटी के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसके लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया जाए।

Spread the love
error: Content is protected !!