October 17, 2026

डोर टू डोर चुनाव प्रचार में जनता का मिल रहा है भरपूर समर्थन व आर्शीवादःप्रमोद बिष्ट

WhatsApp Image 2025-01-06 at 12.12.44 PM
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेज किया जन सम्पर्क अभियान
  • गोपेश्वर चमोली नगर पालिका के कोठियाल सैंण,भीमतल्ला,चमोली अपर बाजार में किया जन सम्पर्क।
  • भाजपा की त्रिपल इंजन सरकार को बताया फेल।

चमोली गोपेश्वरःनिकाय चुनाव की तिथि नजदीक आते ही सूबे के सभी नगर निकायों में सभी भाजपा कांग्रेस व अन्य दलों समेत निर्दलीय प्रत्यासियों ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वही नगर पालिका परिषद् गोपेश्वर चमोली में कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्यासी प्रमोद बिष्ट के लिए कांग्रेस कार्यकताओं ने भीमतल्ला,उपर चमोली,चमोली बाजार,भेड़ी,लोवर बाजार आदि स्थानों पर जनसम्पर्क अभियान चलाया।
वहीं नगर पालिका परिषद् गोपेश्वर चमोली के कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्यासी प्रमोद बिष्ट ने भाजपा सरकार पर विकास के नाम पर आम जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। चमोली में कोठियाल सैंण, मुख्य बाजार चमोली में कोई विकास कार्य नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि बीते समय में भाजपा की त्रिपल इंजन की सरकार नगर पालिका क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कर पाई है। कूड़ा निस्तारण,पार्किग की व्यवस्था के लिए कोई काम नहीं हो पाया है। प्रमोद बिष्ट ने कहा कि इस बार कांग्रेस पाटी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी की छोटी सरकार बनते ही गोपेश्वर चमोली नगर पालिका परिषद् में क्रमवार विकास के कार्य किये जायेंगे। आम जन समस्या के निराकण के लिए हम हर वक्त त्तपर रहेेंगे।
चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस व्लॉक अध्यक्ष दशोली गोविन्द सजवाण,जिला महामत्री संदीप झिंक्वाण,जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गरूडिया,पूर्व पीसीसी सदस्य सुर्दशन शाह,विमल हिन्दवाल,मदन लोहानी,मुकुल बिष्ट,विक्रम बिष्ट,प्रेम फोनिया,चमोली वार्ड प्रभारी सतेन्द्र कुवंर,जयपाल कोहली समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

https://fb.watch/wXDrPZnlON/

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!