November 3, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

0
IMG-20240821-WA0062

Senior Superintendent of Police and Superintendent of Police paid obeisance at Sri Darbar Sahib

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून अजय सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर  श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और शिष्टाचार भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान श्री महाराज जी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के बीच विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई।


श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार पुलिस कप्तान अजय सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार (एस पी सिटी) का स्वागत हुआ। चर्चा के दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महारज व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर के मध्य शहर की यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था सहित विभिन्न समसामयिक बिन्दुओं पर बातचीत हुई। एसएसपी ने कहा कि श्री दरबार साहिब एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आगन्तुकों का भारी दबाव रहता है। उन्होंने दोनों स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्थाए निगरानीए सुरक्षा व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर सुझाव भी दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *