November 1, 2026

जरम्वाड़ वनवालधार 1700 मीटर मोटर मार्ग पर जल्द मिलेगी खुशखबरी

0
WhatsApp Image 2024-08-18 at 12.39.27 PM

 

  • केदारनाथ उप चुनाव से पहले हो सकती है बहुप्रतिक्षित मोटर मार्ग के मिलान कार्यवाही.
  • केदारनाथ विधानसभा की भाजपा उम्मीदवार ऐश्वर्या रावत रही बैठक में मौजूद.
  • 20 अगस्त को अगस्त्य मुनी में आयोजित सीएम दरवार में हो सकती है घोषणा.

रूद्रप्रयागःदशज्यूला क्षेत्र के जरम्वाड़ से बनवालधार 1700 मीटर मोटर मार्ग पर जल्द शासन की ओर कार्यवाही होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सलाहकार दलबीर सिंह दानू ने शनिवार को दशज्यूला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान यह बात कही। मॉ चण्डिका बन्याथ में सामिल 24 बानी गांवों समेत क्षेत्र के दर्जनांे गांवों को जोडने वाला यह मोटर मार्ग बीते कई सालों से लम्बित पड़ा हुआ है। जिससे क्षेत्रवासियांे को भारी परेसानियों का सामना करना पड़ रहा है ।


दशज्यूला क्षेत्र में सीएम के सलाहकार दलबीर सिंह दानू राज्यमंत्री चण्डीप्रसाद भट्ट,ऐश्वर्या रावत के साथ हुई एक बैठक के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता धीर सिंह बिष्ट ने कहा पीएमजीएसवाई जरम्वाड़ से बनवालधार 1700 मीटर मार्ग के शीध्र निमार्ण नहीं किया गया तो आगामी केदारनाथ सीट होने वाल उप चुनाव का भी पुरजोर तरीके से बहिष्कार किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने सारी से ईसाला,थपल गांव द्यूका से मालकोटी मोटर मार्ग को रौता उडामाण्डा जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग की भी मांग की। धीर सिंह बिष्ट ने दशज्यूला क्षेत्र में पशु चिकित्सालय,स्कूलो में अध्यापको की कमी,उद्यान,पर्यटन,सड़कों की दुर्दशा समेत कई जन समस्यायें सरकारी नुमाईदों के सामने रखी।
इस दौरान जगदीश भण्डारी,विजपाल कठैत,उमेश काण्डपाल,एडवोकेट जयवर्धन काण्डपाल समेत क्षेत्र के कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का संचालन भाजपा नेता हीरा सिंह नेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल