April 11, 2026

देवाल में राजकीय शिक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन, सतीश प्रसाद ढोंडियाल बने अध्यक्ष

जनपद चमोली के देवाल विकासखंड में राजकीय शिक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन विकासखंड सभागार में आयोजित किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र सेमवाल एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। इसमें सतीश प्रसाद ढोंडियाल को अध्यक्ष, आशीष कुमार और पूनम बेरिया को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह दानू को मंत्री तथा ब्रजेश उपाध्याय को संयुक्त मंत्री चुना गया।

अधिवेशन के प्रथम सत्र में जिले से आए पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवाल की छात्राओं ने शिक्षक मुरली मनोहर उप्रेती के निर्देशन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृपाल भंडारी ने किया।

अधिवेशन में विकासखंड के सभी इंटर कॉलेज एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के अधिकांश शिक्षक उपस्थित रहे।

वहीं, एक अन्य कार्यक्रम में विकासखंड देवाल के क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी नीरज बैरवा ने किया। प्रतिनिधियों को वीडियो पंचायत देवेंद्र रावत ने प्रशिक्षण दिया।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!