November 5, 2026

मां का प्यार बना जीवनदान: चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने एम्स ऋषिकेश में किडनी ट्रांसप्लांट मरीज से की मुलाकात

0
WhatsApp Image 2025-09-15 at 6.00.42 PM

ऋषिकेश।
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने एम्स ऋषिकेश जाकर नंदा नगर के ग्राम खुनाणा निवासी विपिन चंद्र (पुत्र रामलाल) और ग्राम सभा भेटी निवासी गजपाल सिंह बिष्ट से भेंट कर हालचाल जाना।

बताया गया कि विपिन चंद्र का एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों द्वारा सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। उनकी माताजी ने अपने बेटे को जीवनदान देते हुए अपनी किडनी दान की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने कहा कि “विपिन चन्द्र की मां ने साबित कर दिया कि मां का प्यार सबसे बड़ा जीवनदान है। मैं माता जी को प्रणाम करता हूँ, जिन्होंने न केवल अपने पुत्र को जीवन दिया बल्कि पूरे परिवार को नई आशा भी दी है।”

उन्होंने डॉक्टरों और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही उन सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने कठिन समय में आर्थिक व भावनात्मक सहयोग देकर समाज में मानवता की सच्ची मिसाल पेश की।

अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि समाज की एकजुटता और संवेदनशीलता ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विपिन चंद्र के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल