October 17, 2026

गोदियाल ने भाजपा पर लगाया जनता से ठगी का आरोप

IMG-20240318-WA0012

Godiyal accused BJP of cheating the public

लोकतंत्र के महापर्व का शंखनाथ हो चुका है। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके साथ ही प्रत्याशियों ने अपने लोकसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने चमोली जनपद के सुदूर विकासखंड देवाल पंहुच कर जनसभा को सम्बोधित किया। देवाल मुख्य बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुऐ उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों के लिए आर्मी केवल रोजगार का साधन ही नहीं बल्कि सम्मान की बात भी है, भाजपा सरकार ने अग्नि वीर योजना लाकर पहाड़ लोगों के साथ घोर अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि आज तक हमारे पहाड़ के गांव-गांव में हवलदार, सूबेदार, कैप्टन आदि मिल जाते थे लेकिन आने वाले वर्षों कहावत मात्र रह जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा महिला न्याय की बात करती है लेकिन आज तक उत्तराखंड की बेटी अंकित भंडारी को न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोगों को बेवकूफ बनाने में महारत हासिल है इसका जीता चाहता उदाहरण आपका सवाड़ गांव है जहां लोगों ने केंद्रीय विद्यालय की मांग की थी लेकिन आज तक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं खोला गया। गोदियाल ने कहा कि हमारी सरकार आयी तो सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय खुलेगा।
-धनसिंह भण्डारी हिमवंत प्रदेश न्यूज देवाल चमोली

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!