October 17, 2026

नशा मुक्ति केंद्र का संचालक विद्या दत्त रतूड़ी पुलिस की गिरफ्त में, नाबालिगों से करता था दुष्कर्म

देहरादून।  नशा मुक्ति केंद्र में नाबालिग लड़कियों का रेप करने वाले आरोपी विद्यादत्त रतूड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रतूड़ी को ऋषिकेश के श्यामपुर से गिरफ्तार किया गया है. दो दिन पहले ही मामले में खुलासा हुआ था कि नशा मुक्ति केंद्र का संचालक विद्या दत्त रतूड़ी नाबालिग लड़कियों से रेप करता था।आरोपी के खिलाफ देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाने में बीते शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया था।तभी से आरोपी फरार चल रहा था. हालांकि सोमवार को वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया. नशा मुक्ति केंद्र में लड़कियों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की आरोपी वॉर्डन विभा सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।वही एसएसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी अपने थाना क्षेत्रो में बने नशा मुक्ति केंद्रों की जांच करेंगे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!