October 17, 2026

गजब:उत्तराखंड में चोरों का नया कारनामा, दिन दहाड़े चुरा ले गए सड़क

हरिद्वार में रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के BT गंज में लोक निर्माण विभाग के द्वारा 4 महीने पहले बनाई गई इंटर लॉकिंग टाइल्स की सड़क दिन दहाड़े चुरा ली गई है।

JCB मशीन के द्वारा सड़क की सभी टाइल्स को ट्रैक्टर ट्रालियों के जरिये भिजवा दिया गया है। सड़क के चोरी होने की सुचना जैसे ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लगी तो विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद विभाग के जेई अतुल राणा तुरंत ही मौके पर पहुंचे और कार्य को रुकवाया। वहीं JE अतुल राणा का कहना है की करीब 4 महीने पहले उनके विभाग के द्वारा ही लाखो की लागत से यह सड़क तैयार की गई थी। लेकिन सड़क को कौन उखाड़कर ले जा रहा है इसकी जानकारी उनके विभाग के पास नहीं है। लोक निर्माण विभाग अधिकारी का कहना है की उनके द्वारा एक रिपोर्ट बनाकर अपने अधिकारी को दी जा रही है जिसके बाद सड़क को चोरी करने वाले पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!