October 17, 2026

कलसीर भूतनाथ मंदिर में शिवमहापुराण में निकाली गई भव्य जल कलश यात्रा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु रहें मौजूद

IMG-20230211-WA0009

 

जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी ग्राम पंचायत कलसीर में भूतनाथ मंदिर मे समस्त ग्रामीणों के सहयोग से 11 दिवसीय शिवमहापुराण आयोजित किया गया है। जिसमें  10वें दिवस पर भूतनाथ मंदिर महाशिवपुराण स्थल से भूतनाथ तालाब तक जल कलशयात्रा निकाली गई और देवी-देवताओं का स्नान किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया।उसके बाद यात्रा वापस भूतनाथ मंदिर महाशिवपुराण स्थल पर पहुंची। रास्ते में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के नारों से श्रद्धालुओं ने वातावरण को गुंजायमान रखा जल कलशयात्रा यात्रा में दूरस्थ गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे।

जल कलश यात्रा के बाद कथा वाचक पंडित लम्वोदर प्रसाद मैठाणी ने भगवान शिव की विभिन्न कथाओं और जल कलश यात्रा के बारे में भगवान की कथाएं सुनाई और कहा भगवान शिव के नाम श्ररण मात्र से सभी कष्टों का हरण होता है
वही ग्राम प्रधान मीना राणा ने जल कलशयात्रा में ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार जताया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!