October 17, 2026

कर्णप्रयाग तहसील प्रसाशन ने किया स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के उत्तराधिकारियों का सम्मान

WhatsApp Image 2022-08-15 at 2.12.38 PM

कर्णप्रयाग देशभर में आजादी का जश्न जोश और उत्साह से मनाया गया। विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में देश भक्ति गीतों के साथ ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के इस समापन के अवसर पर कर्णप्रयाग तहसील के समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारीयों को तहसील प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह तोपाल को वी सी दरबान सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य, अभिभावक संध के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं रवि दर्शन तोपाल एवं समस्त विद्यालय परिवार ने फूल मालाओं से सम्मान किया।
इस अवसर पर तहसील प्रसाशन के समस्त अधिकारी,कर्मचारी व क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!