डायट गौचर में 5 दिवसीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों को मिले आधुनिक कौशल


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गौचर, चमोली में वर्ष 2025–26 के अंतर्गत 5 दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जनपद के सभी विकासखंडों के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को शारीरिक शिक्षा के नवीन तरीकों, व्यायाम की प्रभावी तकनीकों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण का औचित्य एवं उद्देश्य, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, 21वी शताब्दी के कौशल, जेंडर समानता, तनाव प्रबन्धन, फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो मै सुरक्षा प्राथमिक उपचार एवं आपात प्रबंधन, शारीरिक शिक्षा एवं जीवन कौशल, समावेशी खेल और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इस 5 दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण शारीरिक शिक्षा शिक्षक में डाइट संकाय सदस्यों एवं मुख्य संदर्भदाताओं ने शारीरिक शिक्षकों को बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपायों की जानकारी दी तथा विद्यालयों में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर संस्थान के प्राचार्य श्री आकाश सारस्वत जी ने सभी प्रतिभागियों से 5 दिन के प्रशिक्षण का फीडबैक लिया, तत्पश्चात अपने आशीष वचनों द्वारा सभी प्रतिभागियों को इस 5 दिवसीय प्रशिक्षण के लाभों के बारे मै जानकारी दी। और अपने अपने विद्यालयों मै इस 5 दिवसीय प्रशिक्षण का लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए और अंत मै प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षकों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
इस 5 दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण शारीरिक शिक्षा शिक्षक कार्यक्रम के समन्वयक योगेन्द्र वर्तवाल जी (संकाय सदस्य डायट) रहे, और मुख्य संदर्भदाताओं की भूमिका मै आर पी मैखुरी जी, वीरेंद्र कठैत जी, आर एस वर्तवाल जी डॉ गजपाल राज जी, सुमन भट्ट मैम ( सभी डाइट संकाय सदस्य) एवं कैलाश चंद पंत जी , गोपाल सिंह बिष्ट जी ,जयदीप झिंकवान जी और महेंद्र आर्य जी मौजूद रहे,
