October 17, 2026

पोखरी थाना परिसर में क्राइम सीन व एनडीपीएस किट का प्रशिक्षण आयोजित

IMG-20260325-WA0003

Training on crime scene and NDPS kit organised at Pokhari police station premises

पोखरी (चमोली):
थाना पोखरी परिसर में पुलिस विभाग द्वारा क्राइम सीन जांच एवं एनडीपीएस माल डिटेक्शन किट के उपयोग को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत द्वारा दिया गया, जिन्होंने पूर्व में भोपाल व गाजियाबाद प्रशिक्षण केंद्रों से यह विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
प्रशिक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष ने समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं होमगार्ड जवानों को ऑल पर्पस क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन किट के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी घटनास्थल की घेराबंदी कैसे की जाती है और वहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य जैसे फिंगर प्रिंट, फुट प्रिंट, ब्लड सैंपल आदि किस प्रकार सुरक्षित तरीके से एकत्र किए जाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कर्मियों को घटनास्थल पर की जाने वाली आवश्यक गतिविधियों के बारे में प्रयोगात्मक रूप से समझाया गया। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं किट का उपयोग कर प्रशिक्षण का अभ्यास किया।


इसके साथ ही एनडीपीएस माल डिटेक्शन किट के उपयोग पर भी विशेष जानकारी दी गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस किट के माध्यम से बरामद संदिग्ध पदार्थों की प्राथमिक जांच कर उनकी पुष्टि की जा सकती है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!