November 4, 2025

केन्द्र से प्रदेश को 42 सड़क मार्गों के लिए 615.48 करोङ रूपये की मिली स्वीकृति, सीएम धामी ने जताया आभार

केन्द्र से 42 सड़क मार्गों के लिए 615.48 करोङ रूपये की मिली स्वीकृति

केन्द्रीय सङक अवस्थापन निधि से हुई स्वीकृति

सड़कें विकास की धुरी : मुख्यमंत्री

 

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में पूजा अर्चना कर शासकीय कार्य की शुरूआत की। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार विधानसभा पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वृक्षारोपण भी किया।

जिस के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से औपचारिक वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय सड़क अवस्थापन निधि के तहत 615.48 करोड़ रूपये 42 सड़क मार्गो के प्रस्तावों को स्वीकृत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सङक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। केन्द्रीय सड़क निधि के तहत राज्य गठन से वर्ष 2017 तक, 17 वर्षों में राज्य में 614.85 करोड़ रूपये की जबकि पिछले  चार वर्षों में 1124.25 करोड़ की स्वीकृतियां प्राप्त हुई हैं।

भारत सरकार के इस सहयोग से सड़क  निर्माण के कार्य होगें और मार्ग आम जनमानस के आवागमन के लिए  सुलभ और आरामदायक होगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रदेश की आर्थिक सामाजिक उन्नति में आवागमन के साधनों की सुलभ उपलब्धता का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। उत्तराखण्ड राज्य में पर्वतीय भू-भाग के दृष्टिगत प्रदेश के नागरिकों के चहमुखी विकास में सड़क मार्गों की प्रासंगिकता अत्यन्त उपयोगी है। प्रदेश के विकास में सड़क मार्ग लाइफ लाइन का कार्य करते हैं।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक उन्नति में आवागमन के साधनों की सुलभ उपलब्धता का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। उत्तराखण्ड राज्य में पर्वतीय भू-भाग के दृष्टिगत प्रदेश के नागरिकों के चहमुखी विकास में सड़क मार्गों की प्रासंगिकता अत्यन्त उपयोगी है। प्रदेश के विकास में सड़क मार्ग लाइफ लाइन का कार्य करते हैं। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में विषम भौगोलिक परिस्थितियों और वर्ष में निर्माण के लिए समय की अल्प उपलब्धता के कारण सड़क और सेतुओं के निर्माण में आने वाली अत्यधिक लागत को देखते हुए भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार को प्रदान की गयी सहायता प्रदेश के विकास में सहायक सिद्ध होगी।

 

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड प्रदेश ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की थी। जहां उन्होंने ब्लाक प्रमुखों की विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के सदस्यों की समस्यायें सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। आप को बता दें कि ब्लाक प्रमुख संगठन की प्रमुख मांगों में ब्लाक प्रमुख विकास निधि बढ़ाये जाने, मानदेय की धनराशि में वृद्धि किये जाने, ब्लाक प्रमुखों को कार्य संचालन में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराये जाने आदि की मांग शामिल थी।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!