October 17, 2026

मोबाइल टावर के पार्ट्स चोरी करने वाले अंतरराज्जीय गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार।

IMG-20230627-WA0006

 

अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि यदि आपके मोबाइल नेटवर्क में कोई समस्या आती है तो मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को अपनी समस्या बताई जाती है , लेकिन एक शख्स प्रेमनगर थाने में जब तहरीर लेकर एक शक्श पहुंचा तो पुलिस भी अचरज में आ गई , शक्श की शिकायत थी कि उसकी मोबाइल सर्विस बंद हो गई है और मामले की तफ्तीश की मांग लेकर शक्श पुलिस के पास पहुंचा था।

जब मामले की तफ्तीश पुलिस ने की तो पता चला मामला नेटवर्क का नही बल्कि चोरी का है , कुछ अज्ञात लोगों ने उस क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर से मोबाइल सर्विस प्रदान करने वाली डिवाइस BDS जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है उसे चुरा लिया गया था ।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी तलाश के लिए टीम गठित कर दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा , यूपी के कई जनपदों पर दबिश दी गई , जिसके बाद यूपी के एक सक्रिय गैंग के 4 सदस्यों को चोरी किए गए उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।

जब पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो पता चला यह चारों शक्श AERO INFRATECH कंपनी में काम करते हैं जो मोबाइल टावरों की मेंटेनेंस का काम करती है । यह सभी अभियुक्त मेंटेनेंस के नाम पर टावर तक पहुंच जाते हैं और वहां से BTS और RRU को आसानी से निकल लेते हैं , जब तक कंपनी को इसके बारे में पता चलता है तब तक यह चारों घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं , अब तक इन सभी लोगों ने लगभग 25 लाख के आसपास का सामान चुराया है । वहीं बता दें कि इस चोरी का मास्टरमाइंड AERO INFRATECH कंपनी का ही सुपरवाइजर है जो 2013 से कंपनी में काम कर रहा था ।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!