November 1, 2026

बहुप्रतिक्षित गौचर रानो सिमखोली मोटर मार्ग के लम्बित कार्य को लेकर ग्रामीणों ने किया लोक निमार्ण विभाग पोखरी में प्रर्दशन

0
IMG-20240111-WA0010

 

Villagers demonstrated in Public Works Department Pokhri regarding the pending work of much awaited Gauchar Rano Simkholi motor road.

पोखरीःबहुप्रतिक्षत रानो सिमखोली बैड़ सम्पर्क मार्ग पर विभागीय लापरवाही के चलते क्षेत्र के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने लोक निमार्ण विभाग पोखरी में जोरदार प्रर्दशन किया। ग्रामीणी ने आक्रोश जताते हुऐ विभाग पर जान बूझकर गौचर रानो सिमखोली सम्पर्क मार्ग को लंम्बित रखने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने विभाग पर आरोप लगाया कि बीते वर्ष पहले एक दर्जन से भी ज्यादा जनप्रतिनिधियों की सहमित पत्र पर बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने संबंधित विभाग को उचित कार्यवाही करने का पत्र जारी किया था। लेकिन अभी तक प्राथमिक सर्वे के अलावा कार्यवाही आगे नहीं बड़ पा रही है। यह पोखरी क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांवों का सम्पर्क मार्ग है यह मार्ग क्षेत्र लिए लाईफ लाईन का काम करेगा। लेकिन लोक निमार्ण विभाग की सुस्त चाल से यह कार्य आगे नहीं बड़ पा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्दी इस सड़क मार्ग के निमार्ण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ उग्र अन्दोलन किया जायेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रसाशन व विभाग की होगी।
वही अधिशासी अभियंता संजय सिन्हा का कहना है कि इस मार्ग के लिए एलाईमेंट बनाया जा रहा है। इसके बाद वन विभाग की एनओसी मिलने पर आगे का कार्य किया जायेगा।
आपको बता दें कि, गौचर रानो सिमखोली मोटर मार्ग क्वीठी गावं के पास तक 10 किलोमीटर निर्मित हो चुका है। पूर्व में यह मार्ग सिमखोली गांव के पास चोरखिण्डा बैण्ड तक प्रस्तावित है जिस पर शासनादेश भी हो चुका है। इस मोटरमार्ग को अब सिमखाली चोरखिण्डा बैंड तक मिलने में सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी रह गई है। लेकिन पूर्व में वन विभाग ने इस पर आपत्ति लगा दी थी तब से यह मोटर मार्ग सिमखोली बैण्ड नहीं मिल पाया है।
इस दौरान जसपाल सिंह रावत,सुनील सिंह,भरत सिंह खत्री,जगदीश सिंह रावत,ईश्वर सिंह नेगी,ग्राम प्रधान काण्डई खोला विनोद नेगी,समाजसेवी भानु प्रकाश नेगी,नवीन सिंह नेगी, रमेश सिंह नेगी समेत अनेक ग्रामीण मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल