August 13, 2026

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने रुड़की में आय़ोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, लगाए पौधे

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आज रुड़की दौरा रहा। जहाँ उन्होंने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की के द्वारा आयोजित कार्यक्रम वन महोत्सव में शिरकत की  । दरअसल हरेला पर्व के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको लेकर रुड़की के सोलानी पार्क पर नहर की दोनों पटरियों पर पौधे लगाने की आज शुरुआत की गई।

आपको बता दे की हरेला पर्व के चलते कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग रुड़की के द्वारा सोलानी पार्क पर एक पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहुंचकर पौधरोपण किया। इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की हरेला पर्व पर इस बार उत्तराखंड में हमारा लक्ष्य एक लाख पौधे लगाने का है जिसके चलते 10 हजार पौधे सिर्फ हरिद्वार जिले में लगाए जायेंगे। उन्होंने कहा की पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाना बहुत जरुरी है।

Spread the love
error: Content is protected !!