October 17, 2026

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पोखरी में आशा कार्यकर्ताओं की तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

WhatsApp Image 2023-01-14 at 1.48.00 PM

 

जनपद चमोली के ब्लॉक पोखरी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ब्लॉक सभागार में आशा कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया है जिसमें आशाओं को पोषण संबंधी गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, स्वच्छता और स्वास्थ्य स्तनपान, बच्चों की देखभाल सहित साल भर में होने वाली कार्यक्रमों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया
वही ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमलेश्वरी भंडारी ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिसमें आशाओं को कौशल और कुशलता, पोषण , स्वच्छ और स्वास्थ्य, स्तनपान, टीकाकरण सहित साल भर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई उन्होंने बताया 69आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रशिक्षण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शकुंतला पंवार और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमलेश्वरी भंडारी के द्वारा दिया गया

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!