July 19, 2026

वनों को सुरक्षित रखने के लिए नागनाथ रेंज के वन कर्मियो ने पिरूल कड़ा किया एकत्र

 

वनागनि से जंगलों को बचाने के लिए केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के कर्मचारियों द्वारा वन
क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह नेगी के नेतृत्व में शिरोपाणी से लेकर बामनाथ तक के चीड़ के जंगल में फायर लाइन वनीकरण के चारों तरफ साफ सफाई कर कूड़ा ,करकट पिरुल एकत्रित कर उसे जलाकर नष्ट किया गया। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के कर्मचारियों द्वारा अभी से ही सतर्कता वरतनी शुरू कर दी गयी है
नागनाथ रेंज के कर्मचारियों द्वारा शिरोपाणी से लेकर बामनाथ तक के चीड़ के जंगल में वनीकरण के चारों तरफ तथा फायर लाइन की साफ सफाई कर कूड़ा करकट तथा पिरुल को एकत्रित कर उसे जलाया गया
वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह नेगी ने कहा चीड़ के जंगलों में पिरूल और कूड़ा-करकट इकट्ठा किया जा रहा है जिससे वनों में वनाग्निय की घटनाओं को रोका जा सकें
इस अवसर पर अनुभाग अधिकारी आनन्द सिंह रावत , संदीप कण्डारी ,विपिन झिकवाण ,रजत सहित तमाम वन कर्मी और वन श्रमिक मौजूद थे ।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!