February 20, 2026

जनपद के प्रत्येक विकासखंड में दो प्राथमिक विद्यालय बनेंगे मॉडल विद्यालय।

 

चमोली जिले के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने निर्देश दिए हैं कि चमोली जनपद में प्रत्येक विकासखंड के दो प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल प्राथमिक विद्यालय के रूप में विकसित किया जाए ।

इस निर्देश के क्रम में चमोली जनपद के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत में बताया कि शीघ् ही जनपद में 18 विद्यालयों का चयन कर लिया जाएगा , इसके बाद इन विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा इनके चिह्नांकन के लिए मानक तय कर लिये गए हैं ।

मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने यह भी बताया कि इन विद्यालयों में भौतिक और अकादमिक दोनों संसाधनों की पूर्ण प्रतिपूर्ति की जाएगी ।
नए चिन्हित मॉडल विद्यालयों को अकादमिक और भौतिक सुविधा प्रदान करने का कार्य इसी शिक्षा सत्र से प्रारंभ हो जाएगा ।
इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली( गौचर) में किया जाएगा ।

जनपद में वर्तमान में प्रत्येक विकासखंड में दो- दो मॉडल विद्यालय पूर्व से संचालित हैं इसके अलावा पांच पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय भी जनपद में संचालित हो रहे हैं l

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!