November 28, 2026

जन सहभागिता से सिद्धि की ओर बढ़ रहा त्रिवेंद्र का एक लाख पौधरोपण का लक्ष्य

0

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक लाख पौधे लगाने के संकल्प को आगे बढाते हुए आज देहरादून में फिर सभी से इस मुहिम को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीपल, बट, पिलखन जैसे प्राणवायु दायक पौधे हमें लगाने चाहिये। साथ ही हमें पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिये। 16 जुलाई को लोकपर्व हरेला के विशेष अवसर पर उन्होंने प्रदेश भर में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया था। उनका यह संकल्प जन सहयोग से लक्ष्य की ओर बढ रहा है। पिछले दिनों अपने गढ़वाल भ्रमण के दौरान भी उन्होंने पौध रोपण के कई सफल कार्यक्रम आयोजित किए।

]

अब तक करीब 60 हजार से ज्यादा पीपल, बरगद और इसी प्रजाति के पौधे अब तक लगाए जा चुके हैं। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि अपने बच्चों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अपने पुरखों की याद में भी हम पौधा लगा सकते हैं। पौधा लगाने के साथ ही उनका संरक्षण बहुत जरूरी है।  उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हम जितना काम कर पाएंगे उतना ही हम अपने आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रख पाएंगे। स्थानीाय लोगों, जनप्रतिनिधियों, वन विभाग, पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से प्रदेश में 1 लाख पौध रोपण करने का लक्ष्य जन सहभागिता से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनके पास पर्याप्त मात्रा में पीपल, बरगद और पिलखन आदि के पौधे उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *