आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी विधि विधान से नृसिह मंदिर में हुई स्थापित : Video


जोशीमठ। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद आज आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी पूरे विधि विधान से नृसिह मंदिर में स्थापित हुई। इस दौरान नृसिह मंदिर में पहुंचे श्रदालुओं ने भगवान बदरीविशाल के जयकारों के साथ शंकराचार्य की गद्दी का स्वागत किया।
बता दें कि 20 नवम्बर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद आदि गुरु शकराचार्य की गद्दी, कुबेर, उद्धव की उत्सव डोली को योगध्यान मंदिर पांडुकेश्वर में लाया गया। उद्धव और कुवेर को पांडुकेश्वर में स्थापित करने के बाद आज बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी जोशीमठ पहुँचे।
